।।थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में हुए दुष्कर्म के मामले में आया एक नया मोड़।।
लड़की निकली पांच माह की गर्भवती,,
प्रेग्नेंट होने पर बॉयफ्रेंड ने कराया अबॉर्शन,,
अबॉर्शन के दौरान डाक्टर ने छात्रा का निकाल दिया गर्भाशय,,
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली नाथनगरी बरेली में डॉक्टर की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। डॉक्टर ने एक छात्र की जिंदगी हमेशा के लिए नर्क बना दी छात्र के अबॉर्शन के दौरान उसका गर्भाशा ही निकाल दिया गया जिससे छात्रा की हालत और ज्यादा बिगड़ गई इसके बाद छात्रा के परिवार वालों ने उसको बरेली के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर छात्र आईसीयू में भर्ती है।।
आपको बताते चलें थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र की रहने वाली छात्रा बीए फाइनल वर्ष की पढ़ाई कर रही है ,छात्रा का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब छात्रा को इस बात का पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती हो चुकी है ,तब उसके बॉयफ्रेंड ने फरीदपुर के डीके अस्पताल में उसका अबॉर्शन करवाया क्योंकि इस दौरान डॉक्टर ने उसका गर्भाशय ही निकाल दिया। जब छात्रा की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसका बॉयफ्रेंड वहां से फरार हो गया ।
उसके उपरांत घर वालों को इसकी सूचना दी गई तब छात्र के परिजन फरीदपुर अस्पताल पहुंचे और उसको लेकर वहां से दूसरे अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर उसके साथ हुए बलात्कार एवं उसका गर्भाशय निकालने की पुष्टि की।
छात्रा के पिता ने इस मामले में गांव के ही युवक के खिलाफ अपहरण कर शीतल पेए पदार्थ में नशा देकर दुषकर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है जाने की बात कह कर घर से निकली थी छात्रा पिछले दिनों 21 जून को विद्यालय में योग शिविर में जाने की बात कह कर छात्रा अपने घर से आई थी
उसी रात 8:00 बजे फरीदपुर डी के अस्पताल से किसी ने फोन करके छात्र के पिता से बात कराई छात्र के पिता अपनी पत्नी के साथ फरीदपुर अस्पताल पहुंचे और बेटी को अपने गांव ले गए हालत गंभीर होने पर 22 जून को छात्र को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया
यहां डॉक्टरों को जरा उसके साथ बलात्कार एवं उसका गर्भशा निकालने की पुष्टि की गई उसके बाद छात्र के मजिस्ट्रेट बयान कराए गए छात्र की हालत अब स्थिर बनी हुई है उक्त मामले की जानकारी जब पुलिस के उच्च अधिकारियों को हुई तो पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर राकेश
सिंह डी के अस्पताल फरीदपुर पहुंचे इसी दौरान पता चला कि डी के अस्पताल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर सहित आठ लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया ।जबकि छात्रा का बॉयफ्रेंड अभी तक फरार है ।।
उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश मिश्रा का कहना है कि फतेहगंज पूर्वी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है ,जिस अस्पताल में छात्र का इलाज हुआ था वह अवैध रूप से संचालित हो रहा था ।