नायब तहसीलदार दातागंज के नेतृत्व में भूमि कुर्क की कार्यवाही पूर्ण बकायेदारों में मचा हडकंप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नायब तहसीलदार दातागंज के नेतृत्व में भूमि कुर्क की कार्यवाही पूर्ण बकायेदारों में मचा हडकंप

Thursday, June 20, 2024 | June 20, 2024 Last Updated 2024-06-21T06:45:32Z
    Share
नायब तहसीलदार दातागंज के नेतृत्व में भूमि कुर्क की कार्यवाही पूर्ण बकायेदारों में मचा हडकंप
 20-06-2024 03:43  

बदायूं बताते चलें कि शासन के निर्देश पर चलाये जा रहे बकाया बसूली अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम बारीखेडा

 निवासी रामवीर पुत्र चिम्मन की भूमि कुर्क की गई जिससे बडे बकायेदारों में हडकंप मच गया है नायब तहसीलदार दक्षिणी छबिराम सिंह ने बताया कि बकायेदार रामवीर ने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक ककराला से लोन लिया था जिसकी अदायगी न होने से रामवीर पर 335790+ ब्याज बकाया था।उन्होने बताया

 कि कई बार सूचित करने एवं विधिक कार्यवाही के उपरांत भी जमा न होने पर बंधक भूमि गाटा सं.848 रकबा 0.999 को बैंक अधिकारियों की

उपस्थिति में भूमि कुर्क करने की कार्यवाही की गई है। इस कुर्की की कार्रवाई के बाद से तहसील के बकायदारों में हड़कंप मचा हुआ है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close