छुट्टा सांड़ ने किसान को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला।
जुनावई (संभल)। क्षेत्र के गांव ढड़वारा में मंगलवार की सुबह खेत की रखवाली कर घर लौट रहे किसान राजपाल (55) पर सांड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव ढड़वारा निवासी राजपाल के परिवार में पत्नी प्रेमवती और छह बच्चे हैं। वह किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार की रात राजपाल फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था।
मंगलवार की सुबह खेत से घर वापस आ रहा था। गांव के नजदीक पहुंचने पर राजपाल पर सांड़ ने हमला कर दिया। वह सांड़ से बचने के लिए गांव की ओर भागने लगा। गांव में अजयपाल के घर के पास पहुंचने
पर सांड़ ने राजपाल को सींगों से उठाकर दीवार में पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे
और सांड़ को भगाकर उसे बचाया। परिज गंभीर रूप से घायल राजपाल को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर