दुकानों का निर्माण रोकने के लिए फल विक्रेताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दुकानों का निर्माण रोकने के लिए फल विक्रेताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Wednesday, June 5, 2024 | June 05, 2024 Last Updated 2024-06-05T13:11:09Z
    Share
दुकानों का निर्माण रोकने के लिए फल विक्रेताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन


रामपुर। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने साप्ताहिक बाज़ार मिलक में फड़ लगाने वाले दुकानदारों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा की जा रही


तानाशाही से अवगत कराया। आदेश शंखधार ने बताया कि नगर पालिका परिषद मिलक ने हजारों लोगों को बेरोजगार बना दिया है वह लोग वर्तमान में परेशान हैं दुखी हैं पीढ़ित हैं तथा डरे और सहमें हुए हैं।


 लेकिन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिलक अपना निजी लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से दुकानों का निर्माण कार्य बहुत तेज़ी के साथ कराने में लगी हुई हैं।

जबकि सब्जी विक्रेताओं द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में एक जनहित याचिका दाखिल की है लेकिन अपने तानाशाही रवैया के कारण कोर्ट के आदेश का पालन भी नहीं कर रही हैं। तथा कुछ जिम्मेदार अधिकारी भी उनकी तानाशाही में सहयोग कर रहे हैं


 उनके नाम से भी अवगत कराया गया है। इस पूरे प्रकरण के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू को कुल चार ज्ञापन की प्रतियां सौंपी हैं जिसमें मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शामिल हैं


मांग की गई है कि अति शीघ्र निर्माण कार्य जनहित में रोका जाए। अन्यथा बेमियादी धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया जाएगा। इस मौके पर तिलक राज,


राम भरोसे, यशपाल, दिनेश, राजेन्द्र कोली, पारस गुप्ता, रघुनंदन, नन्हें, कुलदीप, राजेंद्र राठौर, महेंद्र पाल आदि लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close