।।दिनदहाड़े सर्राफा की दुकान से चार लाख के जेवर लूटे।।
व्यापारियों में फैली दहशत
बदमाश मोटरसाइकिल से आए थे ग्राहक बनकर
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ ब्यूरो चीफ बरेली
जनपद शाहजहांपुर में बदायूं फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे किनारे स्थित मोहल्ला बालाजी में एक सर्राफा व्यापारी की दुकान पर मोटरसाइकिल से ग्राहक बनकर आए युवक ने ₹400000 कीमत की चेन और अंगूठी लूटकर फरार हो गए
बीच बाजार में दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा को खबर लेकर साथ-साथ लुटेरों की भी तलाश शुरू कर दी।।
बदायूं के जमालपुर बक्सेना के निवासी विवेक गुप्ता ने नगर पंचायत कलान के बालाजी नगर में चार माह पहले सराफा की दुकान खोली । गति दिवस शनिवार को लगभग 3:00 बाइक से दो लोग ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आए उसमें से एक व्यक्ति बाइक लेकर दूर ही खड़ा रहा जबकि दूसरा युवक बाइक पर पीछे बैठा हुआ था वह दुकान पर पहुंचा और
दुकानदार से कहा उसे सोने की चेन और अंगूठी खरीदनी है ।कृपया करके दिखाइए इस पर दुकानदार विवेक गुप्ता ने लोगों से कहा आपको कितने वजन तक की चेन और अंगूठी चाहिए है मैं अपने चाचा के यहां से मंगवा देंगे। विवेक गुप्ता ने उसको अंगूठी और सोने की चेन दिखाई
जिस पर उसने मोल भाव शुरू कर दिया व्यापारी में उसे कई डिजाइन की चेन और अंगूठी दिखाई सौदा फाइनल होने के बाद उसने व्यापारी से कहा कि अभी यह सामान रख लो हम बैंक से रुपए निकाल कर वापस आते हैं।
इस पर व्यापारी ने पानी के अंदर पैक कर कर तीन सोने की चेन और चार अंगूठी रख ली जैसे ही लाकर में सामान रखने के लिए व्यापारी दुकान की तरफ पीछे की ओर मुड़ा तभी खरीददार बनकर आए युवक ने विवेक से झपट्टा मार कर चैन और अंगूठी से भरी हुई
पननी उसके हाथ से छीन ली और दूर खड़े हुए युवक के पास पहुंच गया जो की बाइक लिए हुए पहले से ही तैयार खड़ा था, उस पर बैठकर दोनों ही युवक फरार हो गए। जब तक व्यापारी ने शोर मचाया और बाजार के सभी लोग इकट्ठा हुए लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे।
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की ।इसके बाद आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को चेक करना शुरू किया,