तालाब के किनारे खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची, कि तालाब में गिरकर मौत
*संवाददाता शहाना बी*
बदायूं के बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर मजरा में शनिवार की शाम तालाब के किनारे खेल रही तीन वर्षीय की बच्ची तालाब में गिर गई। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
रायपुर मजरा में वासिद अली गांव में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसका घर गांव में तालाब के किनारे बना हुआ है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे वह अपनी तीन वर्षीय बड़ी पुत्री बरकत को 10 रुपये देकर काम करने को चला गया।
बरकत खेलते हुए तालाब के किनारे पहुंच गई। इसी दौरान वह तालाब में गिरकर डूब गई। परिजनों को जब काफी देर तक बरकत कहीं नजर नहीं आई को उसको तलाश करना शुरू किया गया। मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। करीब एक घंटे के बाद उसे तालाब में उतराता देखा गया।