गांजा तस्कर एवं सट्टा किंग का राइट हैंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गांजा तस्कर एवं सट्टा किंग का राइट हैंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

Saturday, June 15, 2024 | June 15, 2024 Last Updated 2024-06-15T13:13:51Z
    Share
गांजा तस्कर एवं सट्टा किंग का राइट हैंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 03 किलोग्राम गांजा बरामद।

 जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर

 पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथाक्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 15.06.2023 को एक गांजा तस्कर नितिन उर्फ सुल्ला पुत्र चंद्रपाल निवासी बनगांव थाना कोतवाली नगर एटा को 03 किलो अवैध गाँजा सहित रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है।

 गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आपको बताते चले सट्टा किंग का राइट हैंड था,


सट्टा बाजार की बात चीत सोशल मीडिया पर ओडियो वायरल हुई थी, तब से पुलिस की नजर से बचाता बचाता फिर रहा था, लेकिन पुलिस को गांजा तस्करी करता दबोचा 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम कोतवाली नगर इंस्पेक्टर अरुण पवार बस स्टैंड चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध पटियाली चौकी अश्वनी क्राइम टीम रही मौजूद
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close