खुलेआम फायरिंग से फिर फैली दहशत,,, भतीजे ने बुआ को मारी गोली -बुआ की हालत हुई गंभीर।।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खुलेआम फायरिंग से फिर फैली दहशत,,, भतीजे ने बुआ को मारी गोली -बुआ की हालत हुई गंभीर।।

Monday, June 24, 2024 | June 24, 2024 Last Updated 2024-06-24T15:25:42Z
    Share
जनपद बरेली नेशनल 24 लाइव न्यूज़

।। खुलेआम फायरिंग से फिर फैली दहशत,,, भतीजे ने बुआ को मारी गोली -बुआ की हालत हुई गंभीर।।

  थाना बारादरी क्षेत्र का मामला

जनपद बरेली थाना बारादरी क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की रात को दुर्गा नगर मोड़ पर सगे भतीजे ने अपनी बुआ को गोली मार दी जो की गोली महिला के जबड़े में जाकर फस गई


 जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय नगर निवासी महिला रूपवती के पति प्रेम शंकर की मौत हो चुकी है।


वह बीती 15 जून को अपने परिवार और भाई मनोज के परिवार के साथ पीलीभीत के माला जंगल में लगने वाले मेले में गई हुई थी। जहां से रविवार की शाम को लौटते समय महिला की भतीजे ने अपने पिता मनोज से कहा कि अपने साथ लेकर क्यों जाते हो ।जिसको लेकर रूपवती की बड़ी बेटी पिंकी की उसके साथ जबरदस्त कहासुनी हो गई इसी बात को लेकर रूपवती के भतीजे रोहित ने उसकी छोटी बेटी पायल के गाल पर 
थप्पर जड़ दिया ,


इसके बाद मामला को जैसे तैसे रफा किया गया। जब रविवार रात को रूपवती अपने परिवार के साथ बरेली के दुर्गा नगर मोड़ पर पहुंची तो पीछे से आए उनके भतीजे रोहित ने उनके ऊपर गोली चला दी


जो रूपवती के जबड़े में जाकर फंस गई। वहीं गोली की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद लोगों ने भाग रहे रोहित को पकड़ लिया ।इस बीच घटना की सूचना थाना बारादरी पुलिस को लगी पुलिस ने वहां पहुंचकर


गंभीर रूप से घायल रूपवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल बरेली में भर्ती करने को भेजा ।साथ ही साथ आरोपी रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया ।
उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई इधर घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त की ।इस वीच महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसके परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close