डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

Thursday, June 27, 2024 | June 27, 2024 Last Updated 2024-06-27T10:54:54Z
    Share
डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

बदायूँ : 27 जून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट पूर्णतः सुरक्षित मिले। वेयरहाउस में 24 घंटे सुरक्षा बलों व सीसीटीवी की निगरानी में मशीने सुरक्षित हैं। उन्होंने सीसीटीवी से की जा रही निगरानी को भी देखा।


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयरहाउस का आंतरिक तथा वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहते हैं

 तथा सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। सभी मशीने पूर्णतः सुरक्षित हैं।
इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close