बहजोई में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहजोई में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण

Sunday, June 30, 2024 | June 30, 2024 Last Updated 2024-07-01T04:32:17Z
    Share
बहजोई स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहजोई में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | 

बहजोई स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहजोई में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष लव कुमार ‘सर्राफ’, उपाध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता, सचिव अजय कुमार ‘आयरन’, उपाध्यक्ष अजय कुमार ‘तम्बाकू, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार ‘रोरा’,

सदस्य सूर्य प्रकाश, मनीष कुमार, यश कठेरिया, प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर ‘राजू’, भाजपा जिला महामंत्री कमल कुमार ‘कमल’ आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया |
 कार्यक्रम में महाविद्यालय के चयनित छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए | टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कराहट झलकने लगी | कमल कुमार कमल ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के सशक्तिकरण एवं डिजिटल बनाने हेतु प्रतिबद्ध है |

 नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेद-भाव के सबका साथ सबका विकास की भावना को दिल में रखकर इस योजना को क्रियान्वित कर रही है

और विद्यार्थियों को स्मार्टफ़ोन और टेबलेट वितरित कर रही है जिससे युवाओं को डिजिटल क्रांति से जोड़ा जा सके | महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव अजय कुमार ‘

आयरन’ ने कहा कि इन डिजिटल डिवाईस की सहायता से हम तकनीकी रूप से मजबूत बन सकते है और अपने भविष्य को एक नया आयाम दे सकते है |
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया | कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. गीता, संजय कुमार, गौरव वार्ष्णेय, श्रीनिवास, प्रीति शर्मा, पूजा शर्मा,


मनोज कुमार यादव, रामतीर्थ, नेमपाल सिंह, भगवान सिंह चौहान, भुवनेश कुमार आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्रा उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन सलोनी रस्तोगी ने किया |
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close