मनौना धाम मे रविवार को गुरु पूर्णिमा दिवस मनाया जायेगा गुरु पाद सम्मान 10 बजे से होगा
गुरु पूर्णिमा के दिन मनौना धाम मे मरीजो को न लाये
आवला - हिन्दू धर्म मे गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है हर साल आषढ की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है यह दिन गुरु को समर्पित होता है इस दिन भक्त अपने गुरु की पूजा कर मान सम्मान करते है
इसी दिन महाभारत के रचयिता ऋषि वेद व्यास का जन्म हुआ था इसी कारण व्यास पूर्णिमा की कहते है इस दिन स्नान दान पुण्य का विशेष महत्व है मनौना धाम मे रविवार को गुरु पूर्णिमा दिवस मनाया जायेगा ,
जिन श्याम भक्तो ने मनौना धाम महंत जी महाराज श्री ओमेन्द्र महाराज से गुरु दीक्षा ले रखी है वो 10 बजे से गुरु पाद सम्मान कार्यक्रम मे भाग लेकर अपने गुरु का मान सम्मान कर आरीर्वाद लेगे ,
तथा जो भक्त गुरु दीक्षा लेगे वो भी महंत जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे , वाकी भक्तो को आसन से महंत जी आशीर्वाद देंगे । मनौना धाम मीडिया प्रभारी ठा वेदपाल सिंह कठेरिया ने
बताया कि रविवार को गुरु पूर्णिमा को दर्शन तथा आरती यथा समय चलेगे तथा गुरु पूर्णिमा वाले दिन मरीजो को महंत जी नही देखेगे , न आशीर्वाद देंगे अगले दिन यथा समय 9 बजे प्रातः से मरीजो को देखेगे