16 जुलाई को होगा एक दिवसीय ऑनलाइन व ऑफलाइन रोजगार मेले का आयोजन
बदायूँ : 15 जुलाई। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन सिंह ने अवगत कराया है कि 16 जुलाई 2024 को समय प्रातः 10ः00 बजे से एक दिवसीय ऑनलाइन व ऑफलाइन रोजगार मेले का आयोजन
जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ की ओर से ग्लोबल आई०टी०आई० दातागंज रोड आमगॉव बदायूँ में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले लगभग 20 कम्पनियाँ प्रतिभाग करेंगी इन कम्पनियों में लगभग 800 पद रिक्त हैं। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक,
स्नातकोत्तर एवं आई०टी०आई० एवं जी०टी०आई० उत्तीर्ण समस्त ट्रेडों के अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराने की सौगात है।