बदायूं।आज दिनांक 18.07.2024कोअखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, बदायूं द्वारा जिलाधिकारी महोदया को ज्ञापन दिया
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद हाथरस के जिला अध्यक्ष श्री योगेश उपाध्याय जोकि हाथरस के धौर पुर गांव के निवासी थे दिनांक 14. 6. 2024 को जीतू सिंह ठाकुर के द्वारा हत्या कर दी गई थी
जिसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, की गिरफ्तारी के संबंध में तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फायर ब्रिगेड में डीआईजी श्री जुगल किशोर तिवारी जी को उचित दोष ना होने पर भी निलंबित करने पर उनकी बहाली के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को एक ज्ञापन
जिला अधिकारी ,बदायूं के माध्यम से भेजा गया। राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,व्यापार मंडल बदायूं से जुड़े श्री राजेश गुप्ता श्री सुदेश गुप्ता तथा कौशल पाराशरी भी भी ज्ञापन के समर्थन में साथ में रहे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, बदायूं के सर्वश्री मनीष बाबू दीक्षित ,विजय प्रकाश दुबे, पिंकी मिश्रा ,विश्वजीत मिश्रा, राजेश पाठक ,निर्दोष कुमार शर्मा, विपिन कुमार शर्मा ,रूपेंद्र नारायण मिश्रा ,रजनीश शंखधार आदि दर्जनों कार्यकर्ता साथ रहे।
सभी ने हाथरस के अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष श्री योगेश उपाध्याय के हथियारों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा
निर्दोष फायर ब्रिगेड के डीआईजी श्री जुगल किशोर तिवारी जी आईपीएस की अबिलंब बहाली की आशा व्यक्त की।
राम अवतार मिश्रा,