षट्वदन शंखधार -लखनऊ दूरदर्शन से करेंगे काव्य पाठ
संवाददाता : सर्वेश कुमार गुप्ता
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। युवा पीढ़ी के साहित्यकार षट्वदन शंखधार कल रात 8:45 पर दूरदर्शन लखनऊ से वंश मोर कार्यक्रम में अपना काव्य पाठ करते नजर आएंगे।
उनके साथ कवि सतीश पाखडो गोंडा और कवि नीलेश ज्वाला लखनऊ भी उपस्थित रहेंगे। षट्वदन शंखधार के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है ।इससे पहले वह अनेकों बार रामपुर आकाशवाणी से काव्य पाठ कर चुके हैं ।
लेकिन दूरदर्शन पर प्रथम बार उनका कब पाठ होगा। षट्वदन शंखधार इससे पहले भी बड़े मंचों पर काव्य पाठ और संचालन कर चुके हैं। वे एक बड़े आयोजन भी तीन बड़े स्तर पर काव्य कुंभ भी करा चुके हैं।