आठ दिन से रुक-रु़ककर हो रही बारिश ने जिले का मौसम बदला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आठ दिन से रुक-रु़ककर हो रही बारिश ने जिले का मौसम बदला

Monday, July 1, 2024 | July 01, 2024 Last Updated 2024-07-01T07:44:02Z
    Share
आठ दिन से रुक-रु़ककर हो रही बारिश ने जिले का मौसम बदला

संवाददाता शहाना बी सहसवान
बदायूं :वर्ष 2024 का जून अच्छी बरसात के लिए जाना जाएगा। आधा माह तक गर्मी ने लोगों को जमकर तपाया, फिर मानसून की दस्तक के साथ ही जून समाप्त हो गया।


छह जून को पांच एमएम बारिश हुई थी। उम्मीद जागी की गर्मी खत्म हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसके बाद गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया।

अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पार कर गया था। उसके बाद 20 जून को डेढ़ एमएम बारिश हुई, फिर 23 जून के बाद से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। नतीजा यह हुआ

कि पूरे माह में 126 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो कि बीते दस वर्षों में सर्वाधिक है।
पिछले साल 2023 में जून में 102.25 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस बार उससे कहीं अधिक बारिश हो गई।


करीब-करीब हर एक-दो दिन पर बारिश होते रही। कई-कई दिन तो एक ही दिन में 30 से 40 मिलीमीटर तक बारिश हुई। जिले में जून का सामान्य वर्षा 81.30 मिलीमीटर है। यानी सामान्य से काफी अधिक बारिश इस बार हुई।

इस बीच बादल भी खूब गरजा। कई जगह बज्रपात से क्षति भी हुई। बिजली गिरने से कई ट्रांसफार्मर नष्ट हो गए। कई पेड़ों को क्षति पहुंची।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, इस सप्ताह घने काले बादल छाए रहेंगे। मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close