बारिश में मकान ढहने से एक महिला की दबाकर हुई मौत
रामपुर। आपको बता दें कि लगभग एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले हैं वहीं आम जनजीवन अस्त व्यस्त है।
जैसा कि बीते शनिवार की रात शहर के मिस्टन गंज चौराहे पर बनी एक पुरानी बिल्डिंग बारिश में भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग के गिरने से मलबे में एक महिला की दबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
नगर पालिका कर्मियों द्वारा मलबे को जब हटाया गया तो मलबे में एक महिला के शव निकलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई क्योंकि आसपास के लोग इस बात से अनजान थे कि शायद इसमें कोई जनहानि भी हुई होगी।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा मलबे में दो स्कूटी भी निकली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान पूर्व विधायक अफरोज अली के बहनोई सौलत अली खान का है।
मालवे को हटाते समय जिस महिला का शव मिला उसकी पहचान मंदिर वाली गली सीमा रस्तोगी के रूप में हुई है जबकि अभी तक प्रशासन की ओर से शव की