रोडवेज पर रोशनी नहीं -अंधेरे में ही रोजाना बस पकड़ रहे यात्री
संवाददाता : सर्वेश कुमार गुप्ता
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। 20 लाख रुपए प्रतिदिन आमदनी वाले रोडवेज बस अड्डे के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार रात भी अंधेरा छाया रहा। परिसर के एक छोर पर कोई लाइट नहीं है।
चाहरदिवारी गिर चुकी है। टूटे-फूटे चबूतरे पर यात्री अंधेरे में भगवान भरोसे बैठते हैं ।बस अड्डे से विभिन्न स्थानों के लिए जाने वाले यात्री बताते हैं। कि यहां हमेशा ही अंधेरा छाया रहता है ।बस अड्डे पर सफाई व्यवस्था फेल है ।
जहां यात्री बैठते हैं वहां पर भी कूड़ा पड़ा रहता है। परिसर में गड्ढे हैं जरा सी बारिश में जल भराव हो रहा है। यह स्थिति तब है जब बस अड्डे से प्रतिदिन 15 से 20 लाख रुपए की आमदनी परिवहन विभाग को हो रही है ।