राजवीर सिंह 'तरंग' उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से हुए सम्मानित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राजवीर सिंह 'तरंग' उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से हुए सम्मानित

Wednesday, July 17, 2024 | July 17, 2024 Last Updated 2024-07-17T12:08:13Z
    Share
राजवीर सिंह 'तरंग' उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से हुए सम्मानित

बदायूॅं। बदायूॅं के प्रसिद्ध शिक्षक और साहित्यकार राजवीर सिंह 'तरंग' को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों और लेखन के क्षेत्र में अतुलनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है।


 जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक स्व संतपाल सिंह राठौड़ की दशम पुण्यतिथि के अवसर पर 26 राज्यों के 151 शिक्षक और 51 समाजसेवी सम्मानित किए गए।

सम्मान समारोह का आयोजन स्काउट भवन बदायूॅं मे किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में नगर विधायक व पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।

 विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध लेखिका डॉ.ममता नौगरिया, डॉ उमा सिंह गौर उपस्थित रही। कार्यक्रम आयोजक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने संस्था के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि देश और


 समाज में सर्वाधिक आदर और सम्मान का पात्र शिक्षक होता है। राजवीर सिंह 'तरंग' को इससे पूर्व कई शैक्षिक व साहित्यक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

        इस सम्मान के लिए कारवान-ए-अमजद अकादमी के संस्थापक/अध्यक्ष अहमद अमजदी बदायुंनी, ए आर पी आमिर फारुक़, ज्योति सक्सेना, मीनाक्षी देवी, बी पी सिंह गौतम, भूपेंद्र आदित्य, मुनेन्द्र पाल, सुनीता वर्मा, अशोक कुमार आदि शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close