यौमे आशूरा कस्बे में सजे ताजिया रात भर ग़म मनाने का चला सिलसिला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यौमे आशूरा कस्बे में सजे ताजिया रात भर ग़म मनाने का चला सिलसिला

Wednesday, July 17, 2024 | July 17, 2024 Last Updated 2024-07-17T07:00:42Z
    Share
यौमे आशूरा कस्बे में सजे ताजिया रात भर ग़म मनाने का चला सिलसिला
 
*संवाददाता सर्वेश कुमार गुप्ता* 
जनपद।बदायूं।बगरैन कस्बे में माह ए मोहर्रम पर गमजदा माहौल में मंगलवार की रात में ताजियों की सजावट का कार्यक्रम आम रहा। इस मौके पर शहीदे कर्बला की याद में जगह-जगह मजलिस हुई।

 जिनमें रात भर हजरत इमाम हुसैन का जिक्र आम रहा। यौमे आशूरा के मौके पर अकीदत मंदों ने शबीली लगाकर खाने पीने की चीजे बांटी। महिला वर्ग ने ताजियों पर पहुंच कर तबर्रुक (*प्रशाद*)चढ़ाया।

 ध्यान दें कि यौमे आशूरा पर आज 17 जुलाई की रात को कस्बे में जुलूस निकाला गया तथा नजदीकी कर्बला तकिया में ताजिया दफन होंगे ।इसके मध्य नजर जिला प्रशासन ने कस्बे में शांति सुरक्षा कायम रखने के अहम इंतजाम किया।


 बता दें कि माह ए मोहर्रम के मौके पर मंगलवार को तस्वीर में हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए सुन्नी मुसलमान ने यौमे आशूरा का रोजा रखकर इबादत की इमामबाड़े समेत कई जगहों पर ताजिया सजाए गए।


 इस क्रम में इमाम बाड़े से ताजिए शुरू होकर शुक्र बाजार मस्जिद से होते हुए हुसैन गली में होते हुए पठान मोहल्ला में निकाल कर जुलूस शुक्र बाजार मस्जिद में खत्म हुआ ।

तथा लंगर तकसीम किया गया रात भर गम मनाने का सिलसिला बरकरार रहा था। इस मौके पर मुस्लिम समाज के सभी इबादत 
गीर जुलूस के साथ में रहे ताजिए सुन्नी कर्बला कई तकिया में दफन होंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close