अलीगंज थाने से पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित सदस्य एसटीएफ ने दबोचा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अलीगंज थाने से पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित सदस्य एसटीएफ ने दबोचा

Thursday, July 25, 2024 | July 25, 2024 Last Updated 2024-07-25T10:07:49Z
    Share
अलीगंज थाने से पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित सदस्य एसटीएफ ने दबोचा

एटा -सपा नेता के खानदान को लगा ग्रहण: पूर्व जि0पं0अ0 पिता और पूर्व विधायक ताऊ पहले से जेल में बंद, अब बेटा भी गिरफ्तार, पुलिस ने 25 हजार के इनामिया सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है।


 इस पर गैंगस्टर सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। लंबे से समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस की कई टीमें लगातार इसे ढूंढने में लगी थीं। लेकिन एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया,

एटा में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव को STF ने किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने बुधवार की देर शाम नोएडा से गिरफ्तार किया है।एटा पुलिस को सूचित कर सपुर्द किया है,पुष्पेंद्र यादव फिलहाल अलीगंज थाने में रखा गया है। बताते चलें कि आरोपी पुष्पेंद्र यादव राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर अपराध करता था।
 यह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव एवं वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव का पुत्र है। जुगेंद्र सिंह और ताऊ पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव दोनों जेल में बंद हैं।  

थाना अलीगंज पुलिस ने सपा के दबंग पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव के पुत्र पुष्पेन्द्र यादव जिला पंचायत सदस्य जिसपर ₹25000 का इनाम भी घोषित है को गिरफ्तार किया गया है ।

पुष्पेंद्र यादव को दिल्ली से बीती शाम गिरफ्तार करने की जानकारी प्राप्त हो रही है । 
किन्तु अभी तक अधिकृत पुष्टि नहीं की जा रही है । फिलहाल पुष्पेंद्र यादव अलीगंज थाने में बताए जाते हैं , पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है ।

 सपा नेता पुष्पेंद्र यादव के पिता जिला पंचायत अध्यक्ष गैंगस्टर एक्ट में पिछले लगभग 16 महीने से एटा जेल में है ,वही पुष्पेंद्र यादव के ताऊ पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह अलीगढ़ जेल में दो वर्ष से गैंगस्टर के मामले में बंद है ।

 पुष्पेंद्र यादव को कहां से गिरफ्तार किया गया है उसकी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है आपको बताते चले पुष्पेंद्र यादव की मां रेखा यादव वर्तमान में सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष है तथा शासन के दबाव के चलते फरार है।

 रामेश्वर व जुगेंद्र सपा मुखिया अखिलेश यादव व रामगोपाल यादव के करीबी जाने वाले नेताओं में से है । प्रशासन ने सपा नेताओं की करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति कर्क की जा चुकी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close