आय का कुछ अंश धर्म के कार्यों में लगाना चाहिए:- सोमजी
संवाददाता : सर्वेश कुमार गुप्ता
*नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं*। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले नगर स्थित वैभव लान में एक दिवसीय अभ्यास वर्ग षसठी पूर्ति उत्सव के रूप में संपन्न हुआ। इस मौके पर संगठन के ब्रज प्रांत सह मंत्री मुकेश शुक्ला ने सत्संग के महत्व को समझाया ।
उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का सत्संग हिंदुओं को एक पटल पर लाने का कार्यक्रम है। यह सत्संग जिले में प्रखंड ,खंड एवं उपखंड में भी होना चाहिए।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम जी ने कहा ।कि हमें अपनी आय से प्रतिदिन कम से कम कुछ ना कुछ आवश्यक धर्म के लिए निकलना चाहिए। जिससे कि धर्म रक्षा निधि के माध्यम से धर्म की रक्षा हो सके।
वहीं विभाग मंत्री श्री मानवेंद्र राणा ने भी संगठन की सदाचार पद्धति एवं उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस एक दिवसीय अभ्यास वर्ग में जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ,जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता, महिषा सिंह ,