बहजोई महाविद्यालय बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में कार्यक्रम।
बहजोई महाविद्यालय बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जिला प्रोबेशन कार्यालय जनपद सम्भल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
| कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता खेमपाल ने विद्यार्थियों को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से बताया |
इस योजना की पात्रता, मिलने वाले लाभ आदि के विषय में विस्तारपूर्वक जानकरी दी गयी | इस क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता क्रांति ने भी मिशन शक्ति से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया
और बताया कि महिला सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे मातृ वंदन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी |
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना एक जागरूक समाज और राष्ट्र संभव नहीं है | इसके साथ ही प्राचार्य ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया