पुरानी पेंशन बहाली और कैशलेस इलाज के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना, डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुरानी पेंशन बहाली और कैशलेस इलाज के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना, डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

Thursday, July 25, 2024 | July 25, 2024 Last Updated 2024-07-25T12:55:04Z
    Share
पुरानी पेंशन बहाली और कैशलेस इलाज के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना, डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

बदायूँ- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आवाह्न पर प्रदेशीय एवं जनपद के शिक्षकों की लंबित विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूँ कार्यालय पर गुरुवार को धरने का आयोजन किया गया।


धरने की अध्यक्षता करते हुए मंडलीय अध्यक्ष रणविजय सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्यओं के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने एकजुटता दिखाने की बात की।

उन्होंने शिक्षकों के मसीहा स्व ओम प्रकाश शर्मा को याद करते हुए उनके संघर्षों से प्राप्त उपलब्धियां बताई। पुरानी पेंशन बहाली और कैशलेस इलाज, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नितांत आवश्यक है।

एनपीएस एक छलावा है। जिसके लिए हम हमेशा संघर्ष करते रहेंगे हैं। कर्मचारियों के वेतन से कटा एनपीएस का पैसा और राज्यांश शिक्षकों के प्रान खाते में तत्काल भेजा जाय औ
जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने आए हुए

 शिक्षकों का धन्यवाद देते हुए कहा शिक्षकों की उपस्थिति संघ की ताकत होती हैं। उन्होंने 23 सूत्री मांगों के ज्ञापन को सभी को पढ़कर सुनाया। साथ ही तदर्थ शिक्षकों की सेवा बहाल कर अकारण रोके गए

वेतन का भुगतान तत्काल करते हुए उन्हें नियमित कर दिया जाना नितान्त आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि यदि हम संघर्ष नहीं किए तो हमारा वेतन वितरण अधिनियम भी खो देंगे।
 जिला मंत्री आलोक पाठक ने कहा कि सरकार एक कैची है जो केवल हमारी उपलब्धियां काटने का काम कर रही हैं। हमको एकजुट होना पड़ेगा तभी हम अपनी उपलब्धियों को सुरक्षित रख पाएंगे। धरने की संचालन राजीव राज ने किया।


मुख्यमंत्री को प्रेषित 23 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ प्रवेश यादव को जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री ने दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा कई साथियों के साथ धरने में पहुंच


 कर अपना संघर्ष में अपना समर्थन देते हुए कहा जिला से लेकर प्रदेश तक उनका संघठन हमेशा शिक्षकों के साथ खड़ा मिलेगा। इस अवसर पर डॉ अब्दुल सबूर,डॉ घनश्याम दास, सतेंद्र यादव,राजकुमार शर्मा,नीरज चौहान,


 रमेश शर्मा,सुरजीत सिंह,सुलेखा सिंह,सूर्यजीत सिंह,महावीर प्रसाद शिशुपाल सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष चौधरी सुशील सिंह,संजय यादव,उदयवीर यादव,मधुकर उपाध्याय,अनुज शर्मा,शोभित यादव,जितेंद्र यादव,डॉ नरेंद्र सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहें।
संचालन राजीव राज ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close