उसहैत मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत
म्याऊं उसहैत मार्ग ढका पुलिया के पास दो मोटर साइकिल आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत
म्याऊं उसहैत मार्ग ढका पुलिया के पास दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों मोटर साइकिल चालक के सिर में गहरी चोटें आई।
मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने 108 पर फोन कर दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं भेजा दिया जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित करते हुए
बदायूँ मोरचरी के लिए भेज दिया। मृतकों में एक की पहचान भगवान सिंह (27) पुत्र हीरालाल निवासी संजरपुर, थाना
अलापुर और दूसरे की पहचान साकिर (35) पुत्र पुत्तन निवासी तकिया मोहल्ला, दातागंज के रूप में हुई है। घटना की खबर के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।