ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक शिष्टाचार भेंट कर धार्मिक पुस्तके देकर सम्मानित किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक शिष्टाचार भेंट कर धार्मिक पुस्तके देकर सम्मानित किया

Friday, July 19, 2024 | July 19, 2024 Last Updated 2024-07-19T09:34:09Z
    Share
ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक शिष्टाचार भेंट कर धार्मिक पुस्तके देकर सम्मानित किया

रामपुर। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत पंजीकृत उत्तर प्रदेश जनपद शाखा रामपुर के तत्वाधान आज दिनांक 18 जुलाई 2024 दिन गुरुवार को सांयकाल 5: 45 बजे आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वादशी को नव आगंतुक पुलिस अधीक्षक महोदयजी है


पंडित विद्यासागर मिश्र जी के आवास पर जाकर षोडश संस्कार की धार्मिक पुस्तक तथा विद्वान ब्राह्मणों द्वारा प्रकाशित धार्मिक व्रत उत्सव निर्णय पत्र भेंट करके औपचारिक रूप से शिष्टाचार भेंट-वार्ता कर के उपहार स्वरूप भेंट करके

 तथा मिष्ठान खिलाकर श्री मिश्र जी का जनपद रामपुर में स्वागत किया और समय-समय पर जनत कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया गया है।
 इस शुभ अवसर पर ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा जिला मंत्री पंडित सुमन कौशिक बरीष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में पंडित जुगेश कौशिक, अर्चक पुरोहित प्रकोष्ठ द के जिला अध्यक्ष पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा,


नगर ब्राह्मण सभा रामपुर के जिला अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित हीरालाल शर्मा स्वार तहसील अध्यक्ष पंडित हरिओम शर्मा इत्यादि ने भेंट-वार्ता में प्रतिभाग किया है और इस शुभ अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया है


 कि ब्राह्मण सभा की ओर से दिनांक 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रातः 11:00 बजे ग्राम मंडोली स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में 11 धार्मिकता के अनुरूप जैसे पीपल,बड,


आंवला, जामुन, विल्व,शमी,व नीम इत्यादि के वृक्षों का वृक्षारोपण किया जाएगा जिसमें सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे उपरोक्त कार्यक्रम में कई महान विभूतियां भी उपस्थित रहेंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close