पिंक बूथ पर कैम्प लगाकर दिया बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का सन्देश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पिंक बूथ पर कैम्प लगाकर दिया बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का सन्देश

Tuesday, July 9, 2024 | July 09, 2024 Last Updated 2024-07-09T12:22:45Z
    Share
*प्रेस विज्ञप्ति*

पिंक बूथ पर कैम्प लगाकर दिया बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का सन्देश, 15 अगस्त तक चलेगा पूरी पढ़ाई देश की भलाई जागरूकता अभियान

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान,ज़िलाधिकारी के हस्ताक्षर से हुई बालिका शिक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत

राष्ट्रीय बालाधिकार संस्था क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू की सहयोगी संस्था समग्र विकास संस्थान, बदायूं द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जनपद बदायूं में

 #PooriPadhaiDeshKiBhalai (पूरी पढ़ाई देश की भलाई) अभियान संचालित किया जा रहा है ! संस्था द्वारा संचालित उक्त अभियान 4 जुलाई से 15 अगस्त 2024 तक चलाया जायेगा, अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है
कि बालिकाओं को 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण करने के लिए जागरूक किया जाये तथा समुदाय के लोगों को उनकी शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाये कि वह अपनी अपनी बालिकाओं का शत प्रतिशत नामांकन करवाएं !

संस्था टीम द्वारा जनपद में अभियान की शुरुआत ज़िलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी व ज़िला विद्यालय निरीक्षक के हस्ताक्षर से करवाई गई,

इसके बाद शहर के पुलिस लाइन चौराहा पर स्थित पिंक बूथ पर कैम्प लगाकर बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता का सन्देश दिया गया !


 संस्था टीम द्वारा चौराहे पर आने जाने वाले राहगीरों को रोक रोक कर बालिकाओं को पढ़ाने का सन्देश दिया तथा हस्ताक्षर अभियान में शामिल कर हस्ताक्षर करवाए गए


 साथ ही फोटो बूथ के माध्यम से भी बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया ! इस अवसर पर संस्था टीम से मो० हन्नान खांन, ग्यादीन शर्मा, साक्षी शर्मा, गौरव कुमार, कुसुम माहेश्वरी व उमराय सिंह का प्रमुख रूप से योगदान रहा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close