10 जुलाई को नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र होंगे वितरित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

10 जुलाई को नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र होंगे वितरित

Tuesday, July 9, 2024 | July 09, 2024 Last Updated 2024-07-09T12:27:35Z
    Share
10 जुलाई को नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र होंगे वितरित

बदायूँ : 09 जुलाई। अपर जिलाधिकारी (प्र०)/भूलेखाधिकारी रेनू सिंह ने बताया कि आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद

 लखनऊ द्वारा 10 जुलाई 2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे लोक भवन सभागार, लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 सरकार द्वारा नव चयनित लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरण

 कार्यक्रम का जनपद में सजीव प्रसारण कराने तथा जनपद के नव चयनित लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण जनपद स्तर पर कराने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि मा० परिषद के निर्देशों के क्रम में नव चयनित लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित अटल विहारी बाजपेई सभागार में दिनांक 10 जुलाई 2024 को प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जायेगा।


उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि वह अपनी तहसील के नव चयनित लेखपालों के नियुक्ति पत्र तैयार कर लें तथा समस्त नव चयनित लेखपालों


 को 10 जुलाई 2024 को प्रातः 9.00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित अटल विहारी बाजपेई सभागार में उपस्थित होने हेतु निर्देशित करते हुए वितरण कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सहित उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।
-----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close