पहले मझौला फिर मिर्जापुर में देर रात तक रुके रहे ताजिये।
सम्भल के बहजोई के गांव मझौला के ताजियेदारों ने बुधवार को बिजली के तार न काटने की अनुमति देने पर ताजिये उठाने से इन्कार कर दिया।
एएसपी अनुकृति शर्मा व सीओ दीपक तिवारी के समझाने पर ताजियेदार माने और करीब ढाई घंटे बाद ताजिये उठाए। रात में ताजिये मिर्जापुर पहुंचे तो वहां के ताजिये रूक गए।
मिर्जापुर के ताजियेदारों ने 32 फीट ऊंचाई के ताजिये तैयार किए थे। इसके लिए लाइन को हटाने की मांग की। अधिकारियों ने 10 से 12 फीट ऊंचाई करने के लिए
मिर्जापुर की कर्बला में दफन होने के लिए बहजोई, गांव मझोला, अकबरपुर, रंपुरा, मेथरा आलपुर और नरौदा के ताजिए जाते हैं।
बुधवार की रात को जब गांव मिर्जापुर ताजिये पहुंचे तो वहां मिर्जापुर के ताजियेदारों ने तार काटने की मांग की। देर रात तक अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा,
सीओ दीपक कुमार लोगों को समझाते रहे लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। मिर्जापुर निवासी सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली खां से भी वार्ता की लेकिन इसके बाद भी सहमति नहीं बनी।
अधिकारियों ने कहा कि मानक के मुताबिक बनाए गए ताजिये आसानी से निकल जाएंगे।
बिजली के तार कहीं पर भी नहीं काटे जाएंगे।