।।चरण पादुका लेकर रवाना हुए अयोध्या।। ।। राम भक्त ।।
फतेहगंज पूर्वी पहुंचने पर राम भक्तों ने किया जबरदस्त स्वागत
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली तहसील फरीदपुर से राम भक्तों के द्वारा संकल्प लिया गया था कि जब अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनेगा ,तो वह लोग रामलाल के विराजमान होने के बाद चांदी की चरण पादुका समर्पित करेंगे
।संकल्प पूरा होने के उपलक्ष में फरीदपुर से राम भक्तों के द्वारा चांदी की चरण पादुका लेकर पैदल अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए ।
जो की 31 जुलाई एकादशी तिथि पर अयोध्या धाम पहुंचकर चरण पादुका को अर्पित करेंगे ।फतेहगंज पूर्वी की सीमा में पहुंचने पर नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर
सभी राम भक्तों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।भगवान श्री राम के जयकारों से मार्ग गुंजायमान हो गया।
पदयात्रा में शामिल हरेंद्र गंगवार ,मोहन गुप्ता, सुशील गुप्ता, अनु शुक्ला, अनुज पांडे, अनिल गुप्ता ,राजेश गुप्ता ,