मोहर्रम का त्यौहार मानने अपने घर आ रहा एक मजदूर रोडवेज और अज्ञात वाहन की टक्कर से अपना हाथ गवा बैठा
संवाददाता शहाना बी सहसवान
बदायूं। दिल्ली में अपने मेहनत मजदूरी कर के मोहर्रम का त्यौहार मनाने आ रहा इमरान अली पुत्र मुस्ताक अली निवासी मोहल्ला शहवाजपुर को की दिल्ली से रोडवेज की बस में आ रहा था।
दौलतपुर पुलिस चौकी के पास रोडवेज बस और अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिससे इमरान अली पुत्र मुस्ताक अली का दायां हाथ कंधे से उखड़ गया
घायल युवक को उपचार हेतु अलीगढ़ मेडिकल पहुंचाया गया परिजनों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए बता दें कि युवक इमरान अली दिल्ली में फ्रूट की रेडी लगाता था और अपने बच्चो का पालन पोषण करता था।