पशुशाला से दो भैंस चोरी कर ले गए चोर।
सहसवान थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम जाहिदपुर घांसुलिया में रविवार की रात पशुशाला में बंधी दो भैंस अज्ञात चोर खोलकर चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
गांव के नेत्रपाल पुत्र वेदराम ने बताया कि रविवार की रात को लगभग 12 बजे ट्यूबवेल पर पानी चलाने को खेत पर गए हुए
थे घर पर बच्चे सो रहे थे।लगभग तड़के 4 बजे करीब घर पहुंचा तो पशुशाला से दोनो भैंस गायब मिली।