उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा रामपुर के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर से शिष्टाचार भेंट कर पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा रामपुर के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर से शिष्टाचार भेंट कर पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया

Tuesday, July 23, 2024 | July 23, 2024 Last Updated 2024-07-23T13:31:10Z
    Share
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा रामपुर के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर से शिष्टाचार भेंट कर पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया

रामपुर। आज दिनांक 23 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद रामपुर श्री राघवेंद्र जी से उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा रामपुर के एक पांच सदस्यीय शिष्टमंडल द्वाराऔपचारिक रूप से

 शिष्टाचार भेंट-वार्ता कर पुष्प-गुच्छ भेंट करके तथा मिष्ठान खिला करके जनपद रामपुर में उनका भव्य स्वागत किय गया, इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारी समाज को समय-समय पर यथासंभव सहयोग करने का तथा कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन भी दिया है।

 उन्होंने कहा कि कर्मचारी व शिक्षक शिक्षा विभाग की रीढ़ होते हैं। और शिक्षा विभाग की सभी योजनाएं 20 शिक्षकों के द्वारा ही संचालित होती हैं।इसलिए शिक्षक गण भी समय समय पर अपने दायित्व का निर्वहन करें।

 भेंट वार्ता का कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंडित रामबाबू शर्मा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में तथा परिषद के मुराद खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष,

जगदीश कुमार यदुवंशी पटेल जिला मंत्री, चौधरी विश्व बंधु कोषाध्यक्ष, दिलशाद अली पाशा जिला संगठन मंत्री, इत्यादि के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close