पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुलिस ने एक वैगनआर कार और 6400 जाली नकली रूपये किये बरामद अलापुर, बदायूं - थाना अलापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है दिनांक 24 जुलाई को थाना अलापुर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने उप निरीक्षक राकेश सिंह चौहान,
उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह, कांस्टेबल रामबाबू,शहंशाह खान,दीपक त्यागी टीम के साथ मिलकर जाली नकली मुद्रा की तस्करी करने वाले तीन आरोपी युवक मनोज पुत्र गजेंद्र निवासी गांव बजेडा थाना उसावा,अभय पुत्र बृजेश गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 3 मोहल्ला बजरिया,
गोविंद पुत्र मदनलाल गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 3 मोहल्ला बजरिया कस्बा व थाना अलापुर को गिरफ्तार किया है इसके संबंध में थाना अलापुर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
आगे की विधिक कार्रवाई में पुलिस जुट गई है बता दे कि 22 जुलाई को थाना अलापुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कस्बा म्याऊं के म्याऊं दातागंज रोड पर गौतरा तिराहे पर एक वेगनआर कार खड़ी है
इसमें काली फिल्म लगी है जिसमें तीन युवक बैठे हुए हैं जिनकी पास जाली करेंसी है मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर दबिश दी
तो वहां पर मौजूद गाड़ी में तीन युवक मनोज, अभय,गोविंद बैठे हुए थे पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाई और तीनों युवकों से पुछताछ की गई तो उन्होंने बताया
कि तीनों लोग और एक उनका साथी रॉबिन पुत्र जसवीर निवासी गांव बजेडा थाना उसावा कुछ दिन पहले दिल्ली गए थे जहां उनका हरिद्वार के रहने वाला एक व्यक्ति से मुलाकात हुई जो व्यक्ति अपना नाम भगत सिंह बता रहा था
उसने 30 हजार रूपये के बदले एक लाख नकली रुपए दिलवाने की बात कही। तो हम लोगों ने कुछ दिन पहले ही 30 हजार रूपये के नकली 1 लाख रूपये खरीदे थे और उन रूपये को आपस में बांट लिए हम सभी ने अपने-अपने हिस्से के रुपए खर्च कर दिए
गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस को मात्र 6400 नकली रूपये बरामद हुए जिसमें 27 नोट 200 के दो नोट 500 की थे पुलिस ने मनोज,अभय गुप्ता,गोविंद गुप्ता,रोबिन और भगत सिंह निवासी हरिद्वार राज्य उत्तराखंड के विरुद्ध विभिन्न
धाराओं में मुकदमा दर्ज किया वहीं गाड़ी वेगनआर कार नंबर यूपी 24 बीबी 8219 को एमबी एक्ट के तहत सीज किया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है वहीं मुकदमे से संबंधित फरार दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया थाना अलापुर क्षेत्र के अंतर्गत गौतरा मोड पर वैगनआर कार में तीन लोगों को पकड़ा जिनके पास से 6400 जाली नोट बरामद हुए यह जाली नोट उन्होंने अपने साथी रोबिन के साथ