छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किये।
संवाददाता आकाश बाबू
आज जे एस (पी.जी) कॉलेज बदायूं में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद स्मार्टफोन योजना के अन्तर्गत, छात्र/ छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वर्षा सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत बदायूं के द्वारा, कॉलेज प्रबंधक श्री नरेंद्र कुमार यादव एवं प्रबंध निदेशक श्री विकास यादव के साथ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए वर्षा सिंह ने स्मार्टफोन का अपने जीवन में सही उपयोग करने को कहा और इस योजना से छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का आवाहन किया।