विद्या आईटीआई फतेहगंज पूर्वी में हुआ वृहद रोजगार मेले का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विद्या आईटीआई फतेहगंज पूर्वी में हुआ वृहद रोजगार मेले का आयोजन

Tuesday, July 16, 2024 | July 16, 2024 Last Updated 2024-07-16T14:35:00Z
    Share
विद्या आईटीआई फतेहगंज पूर्वी में हुआ वृहद रोजगार मेले का आयोजन

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली। कस्बा फतेहगंज पूर्वी के अंतर्गत ग्राम उचासिया में स्थित विद्या आईटीआई में उत्तर प्रदेश सेवायोजन निदेशालय एवं बरेली आईटीआई के तत्वाधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 300 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।।

विद्यालय में 10 रोजगार प्रदान करने वाली कंपनियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की, जिसमें लगभग 90 अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल,

विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य कुवंर महाराज सिंह, संयुक्त निदेशक शिक्षा पुरुषोत्तम मिश्रा, निदेशक सेवायोजन त्रिभुवन सिंह, विद्या शिक्षण संस्थान समूह के अध्यक्ष विनय शर्मा ,

विद्या आईटीआई के प्रधानाचार्य सुनील मिश्रा ,विद्या शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य देवेंद्र मिश्रा एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय पाठक व संस्थान के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने चयन किए गए अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close