दानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Thursday, July 11, 2024 | July 11, 2024 Last Updated 2024-07-11T15:33:38Z
    Share
दानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

 बदायूँ- ज़िले में सरकारी मशीनरी द्वारा रिश्वत लेने का मामला थमने का नाम नही ले रहा है ज़िले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के दानपुर चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों दस हजार की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार यादव पुत्र महेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम अंबियापुर थाना जरीफनगर का गांव के ही गोविंद पाठक से विवाद चल रहा था। गोविंद पाठक ने मनोज के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज करा रखे हैं।

इसके बाद एक प्रार्थना पत्र और मनोज के खिलाफ पुलिस को दिया।जिसकी जांच उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा की जा रही थी इसी प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए

दरोगा धर्मवीर सिंह ने पीड़ित मनोज कुमार से दस हज़ार की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित मनोज कुमार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन बरेली में की थी।

एंटी करप्शन टीम ने दरोगा धर्मवीर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रिश्वत रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ लिया।


बता दे ज़िले में इससे पूर्व भी इस्लामनगर में एक महिला दरोगा को तथा कादरचौक में एक पुलिसकर्मी को व दातागंज में तहसीलदार के पेशकार को एंटी करप्शन की टीम रंगे हाथों पकड़ चुकी है। उक्त दरोगा के विरुद्ध मुजरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close