जमीनी विवाद के मामले में दरोगा ने की एक पक्षीय कार्रवाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जमीनी विवाद के मामले में दरोगा ने की एक पक्षीय कार्रवाई

Saturday, July 6, 2024 | July 06, 2024 Last Updated 2024-07-06T10:16:04Z
    Share
जमीनी विवाद के मामले में दरोगा ने की एक पक्षीय कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को किया निलंबित,,

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली तहसील आंवला थाना क्षेत्र में रामनगर चौकी प्रभारी एक जमीनी विवाद के मामले में एक पक्षीय कार्रवाई कर दी द्वितीय पक्षी ने इस मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली से की शिकायत मिलने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ।

ग्राम मऊ चंद्रपुर निवासी शालिग्राम वर्मा अपनी कृषि भूमि पर कई साल से काबिज हैं यह उनकी अपनी जमीन है और उस पर खेती-बाड़ी करते हैं ।


उन्होंने आरोप लगाया कि रामनगर पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार ने उनके विपक्षी बुद्धि सिंह निवासी सिगरा खानपुर को उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करवा दिया ।

जब उन्हें इस बात का पता लगा तो वह इसकी शिकायत करने रामनगर चौकी पर पहुंचे,, चौकी प्रभारी पवन कुमार ने उन्हीं को बेज्जती कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया ।शालिकराम वर्मा ने पवन कुमार पर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली से की।

 बारिषठ पुलिस अधीक्षक ने शिकायत का संज्ञान लेकर क्षेत्र अधिकारी आंवाला से इसकी जांच कराई जांच में चौकी प्रभारी पवन कुमार नियम के विपरीत कार्य करने के दोषी मिले ।लापरवाही एवं संलिप्ता के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने चौकी प्रभारी पवन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close