उत्तर प्रदेश की तरह पूरे भारत में दुकानों एवं ढाबों पर मालिक का नाम लिखने का नियम लागू हो: धर्म रक्षा संघ
वृन्दावन : शुक्रवार को रमणरेती स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में हनुमान टेकरी के अधिकारी महंत दशरथ दास महाराज की अध्यक्षता में एक धर्म सभा/संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में सभी दुकानों, होटल-ढाबा, ढकेलों, एवं कार्य स्थलों पर दुकान का नाम और दुकान के मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखने के आदेश से धर्म रक्षा संघ ने मुख्यमंत्री को बधाई दी ।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष *सौरभ गौड़* ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह पूरे भारत में फल-सब्जी की दुकानों पर होटल-ढाबा, भोजनालय एवं व्यापारिक स्थलों पर दुकान का पूरा नाम
एवं मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखने का नियम लागू होना चाहिए उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में "घनश्याम हो या इमरान सबको लिखना होगा नाम"
हनुमान टेकरी के *अधिकारी महंत दशरथ दास महाराज* ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी जी का नाम लिखने वाला निर्णय स्वागत योग्य है नियम संयम से रहने वाले सनातनियों को अब किसी प्रकार का धोखा नहीं हो पाएगा।
*स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज* ने कहा कि दुकानों पर सिर्फ नाम लिखने से काम नहीं चलेगा बल्कि साथ में दुकान मालिक का आधार कार्ड भी लगाया जाना चाहिए।
धर्म रक्षा संघ के मार्गदर्शक *महंत मोहिनी बिहारी शरण* ने कहा कि हलाल प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगनी चाहिए जो की पूरी तरीके से अवैध और गैरकानूनी है।