विश्व हिंदू महासंघ की ओर से अंबेडकर पार्क चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर मौलाना तौकीर रजा के पुतले का किया दहन
रामपुर। विश्व हिन्दू महासंघ भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सक्सैना एवं मंडल प्रभारी प्रदीप शर्मा के आव्हान पर शाखा रामपुर की तरफ से मौलाना तौकीर रजा का अंबेडकर पार्क चौराहे पर पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाअध्यक्ष विष्णु सिंह रावत ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा खुलेआम हिन्दुओं के गरीब व कमजोर
तबके के लोगों बहला-फुसलाकर एवं विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिखाकर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का निडरता के साथ ऐलान कर देता है। जो कि जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है।
इसलिए ऐसे मौलाना तौकीर रजा पर कड़ी कार्यवाही करते हुए तुरंत जेल भेज देना चाहिए। साथ ही कहा कि अगर कोई कार्यवाही नहीं की गई। तब पूरे प्रदेश में जगह-जगह पुतला दहन एवं मसाल जुलूस निकालकर आंदोलन किए जाएंगे इस अवसर पर देवकी नंदन यदुवंशी,
मास्टर रोशन लाल, सत्य प्रकाश, जसविन्दर सिंह, धर्मपाल, दिनेश कुमार, उदल सिंह, आदित्य प्रकाश, नीरज गर्ग, अजय अग्रवाल, संतोष कुमार, पप्पू सिंह, महेंद्र सिंह, सल्वेन्द्र विराट, अनिल सैनी,राकेश शर्मा, अंकुश रावत,