विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर हुआ बैठक का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर हुआ बैठक का आयोजन

Monday, July 29, 2024 | July 29, 2024 Last Updated 2024-07-29T08:07:10Z
    Share
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर हुआ बैठक का आयोजन

संवाददाता: सर्वेश कुमार गुप्ता

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बदायूं। जिला पुरुष चिकित्सालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कप्तान सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।


बैठक में हेपेटाइटिस सी व हेपेटाइटिस बी (काला पीलिया) की रोकथाम बचाव एवं उपचार के लिए जनमानस में जागरूकता प्रदान किए जाने के लिए संदेश दिया गया। साथ ही जिला कारागार में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अंतर्गत जिला पुरुष

 चिकित्सालय की मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हेपेटाइटिस बी ,हेपेटाइटिस सी के 29 संदिग्ध रोगियों की जांच की गई ।जिसमें छह रोगी हेपेटाइटिस सी धनात्मक पाए गए।


धनात्मक पाए गए रोगियों के वायरल लोड जांच के लिए कार्यवाही प्रचलन में है। इस अवसर पर डॉक्टर मोहम्मद तहसीन जिला नोडल

अधिकारी हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम ,डॉक्टर शिव मोहन कमल नोडल अधिकारी ,कौशल गुप्ता एपिडेमियोलोजिस्ट ,निखिल सक्सेना ,रोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close