उमस भरी गर्मी- ऊपर से अघोषित कटौती से लोग बेहाल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उमस भरी गर्मी- ऊपर से अघोषित कटौती से लोग बेहाल

Wednesday, July 24, 2024 | July 24, 2024 Last Updated 2024-07-24T11:45:41Z
    Share
उमस भरी गर्मी- ऊपर से अघोषित कटौती से लोग बेहाल

संवाददाता : सर्वेश कुमार गुप्ता

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं। कस्बा : बगरैन उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से लोग बेहाल हैं। लोगों का सुकून छिन गया है।

 इधर लगातार तापमान में वृद्धि जारी है ।इससे आमजन समेत पशु पक्षी परेशान है। लोग धूप से बचने को पेड़ की छांव ढूंढ रहे हैं ।दिन में धूप के साथ गर्म हवा के झोंकों से कस्बा से लेकर आसपास गांवों तक की सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है

 ।रात में उमस भरी भीषण गर्मी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बिजली कटौती से यह समस्या और बढ़ गई है ।कस्बा समेत आसपास के गांवों में कटौती जारी है। शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति करने में विभाग फेल है।

कस्बे में बिना किसी रोस्टिंग के कटौती की जा रही है। इससे लोगों को काफी समस्या हो रही है ।दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र से संबंधित आसपास के गांवों में बिना रोस्टिंग कटौती की जा रही है ।

कस्बे में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है ।लेकिन 6 से 8 घंटे की कटौती की जा रही है। कस्बे में आए दिन होने वाले लोकल फाल्ट से भी

आपूर्ति घंटों बाधित रहती है ।इसके बावजूद विभागीय अधिकारी विद्युत समस्या की ओर से पूरी तरह से वे खबर बने हुए हैं। विभाग की ओर से की जाने वाली बिजली कटौती प्रातः काल और सांय काल दोनों समय मिलाकर कस्बा व आसपास के क्षेत्र में विद्युत कटौती 6 घंटे होनी चाहिए

 उसके बाद भी आपूर्ति में सुबह शाम 8 घंटे से कहीं अधिक कटौती प्रतिदिन की जा रही है। बिजली न रहने पर उपभोक्ताओं का बुरा हाल है ।

इसके अलावा तेज गर्मी होने के कारण कस्बा व क्षेत्र में दिन में सुबह शाम को जैसे ही बिजली का उपयोग घरों में अधिक करते हैं ।


वैसे ही बिजलीघर से विद्युत सप्लाई कस्बा व क्षेत्र में बंद हो जाती है। जिसके बाद बिजली का आगमन बना रहता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close