खूनी इश्क ने हंसते खेलते परिवार की खुशियों में लगया बट्टा लगाने वाले ईनामिया सिरफिरा मजनू थाय थाय गोलियों चलाकर कोतवाल को घायल कर मुठभेड़ में दबोचा
एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की शादी से एक दिन पहले मर्यादा तार तार कर पिता की गर्दन रेत कर की निर्मम हत्या
एटा में इश्क में कातिल बन बैठा युवक, लड़की की शादी से एक दिन पहले पिता को उतारा मौत के घाट, घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार मनचले आशिक पुलिस मुठभेड़ के बाद चढ़ा हत्थे
एटा – थाना मारहरा पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में ग्राम मीरापुर में कुल्हाड़ी से काट कर हुई युवक की हत्या का 12 घंटे के अंदर सफल अनावरण, 25000 रुपए का इनामिया मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार। मौके से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद।
_______________________
एटा में इश्क में कातिल बन बैठा युवक, लड़की की शादी से एक दिन पहले पिता को उतारा मौत के घाट, घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया था, सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की शादी के कार्ड देखने के बाद से मानसिक संतुलन खो दिया था,
प्रेमिका को पाने की चाहत ने प्रेमिका के पिता की कुल्हाड़ी से गर्दन पर बार कर मौत के घाट उतार दिया था, प्रेमिका के पिता को ठिकाने लगाने के बाद मनचले आशिक को लगा कि रास्ता साफ हो गया है, किसी को भी शक नही
होगा, प्रेमिका की शादी अब रूक जाएगी, ये फिल्मी दुनिया की चमक धमक ने प्यार में पागल कर दिये नौजवानो को जबरन मजनू थाय थाय गोलियों चलाना सिखाया है,
यहां भी फिल्मी स्टाइल में सिरफिरे आशिक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, कोतवाल जे०पी०अशोक के हाथ में फायर के छर्रे लगे हैं,जबाबी फायर में मजनू सिरफिरे के पैर में गोली लगी तब जाकर पुलिस ने 24 घंटे से पहले हत्या के पच्चीस हजार रूपए के इनामिया मुख्य आरोपी को धर दबोचें है, फिलहाल पुलिस ने कोतवाल जे०पी०अशोक एवं सिरफिरे आशिक आकाश उर्फ अभय को मेडीकल कॉलेज एटा में भर्ती करवाया है,
घटना का विवरण
आज दिनांक 11.07.2024 को थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मीरापुर में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या कर देने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ
कि मायाप्रकाश पुत्र नौबत सिंह निवासी ग्राम मीरापुर थाना मारहरा जिला एटा उम्र 48 वर्ष जाति लोधी राजपूत।* की *आकाश पुत्र अतर सिंह निवासी मीरापुर थाना मारहरा जिला एटा* द्वारा कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना मारहरा पर *मुअसं– 111/2024 धारा 103(1) बी.एन.एस
बनाम *1.आकाश उर्फ अभय प्रताप पुत्र अतर सिंह 2.अतर सिंह पुत्र नाथूराम 3.मिथिलेश पत्नी अतर सिंह समस्त निवासी गण ग्राम मीरापुर थाना मारहरा एटा* पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 11.07.2024 को थाना मारहरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्तगण थाना मारहरा क्षेत्र के ग्राम रतनपुर के पास नहर की झाड़ियों में छुपे हुए हैं
और आज रात्रि में या शादी के दिन मृतक के परिवार में किसी की हत्या की घटना को अंजाम दे सकते हैं, इस सूचना पर पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तगण की खोजबीन में नहर पर पहुंच कांबिंग की जा रही थी तभी अभियुक्त आकाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया जिसमें प्रभारी निरीक्षक थाना मारहरा श्री जेपी अशोक बाएं हाथ में गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए।
जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पर फायर किया गया तो अभियुक्त आकाश आकाश उर्फ अभय प्रताप पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम मीरापुर थाना मारहरा एटा* बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया, स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल से
अभियुक्त आकाश उपरोक्त को एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है।
घायल अभियुक्त एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मारहरा को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया है*। साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी
1. एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस 315 बोर।
2. घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी
3. एक मोबाइल
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. आकाश उर्फ अभय प्रताप पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम मीरापुर थाना मारहरा एटा।
अभियुक्त आकाश का आपराधिक इतिहास
1. मुअसं0 82/23 धारा 308/323/325/504/506 भादवि0 थाना मारहरा एटा
2. मुअसं0 181/2023 धारा 294 भादवि0 थाना मारहरा एटा
3. मुअसं0 111/24 धारा 103(1) बीएनएस थाना मारहरा एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
1. प्रभारी निरीक्षक थाना मारहरा जेपी अशोक मय टीम
2. प्रभारी स्वाट श्री श्रवण कुमार निगम मय टीम