समसपुर बल्लू में ग्रामीण और बच्चे गंदे कीचड़ के पानी में निकलने को मजबूर।
कई बार शिकायतों के बाद भी किसी ने नहीं सुनी।
सहसवान मुजरिया ग्राम पंचायत समसपुर बल्लू गांव में पंचायत की अनदेखी के चलते ग्रामीण और बच्चे कीचड़ के पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें की लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
ब्लॉक सहसवान के गांव समसपुर बल्लू में स्कूल के बराबर की गली में हर समय कीचड़ भरा पानी भरा रहता है जिससे लोगो को निकलने में भरी परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत ने कई बार कहने के बाद भी गलियारे में पानी का निकास सही नही कराया,गांव की गलियां बरसात में मिट्टी डाल कर पट दी जाती हैं लेकिन पानी का निकास नही होने के कारण पानी भरा रहता है।
गंदे पानी से होकर निकलने से बच्चों और गांव वालों को पैरो में इन्फेक्शन होने लगे हैं लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया है।