पीएम मोदी से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पीएम मोदी से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ।

Wednesday, July 17, 2024 | July 17, 2024 Last Updated 2024-07-18T05:51:45Z
    Share
पीएम मोदी से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ।

संवाददाता आकाश बाबू

नई दिल्ली। देश की राजनीति पर बड़ा प्रभाव डालने वाला उत्तर प्रदेश इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य में पिछले चुनाव की तुलना में इस


 बार हुए 29 सीटों के नुकसान से भाजपा न सिर्फ अचंभित, बल्कि चिंतित भी है। इधर, राज्य सरकार और संगठन के बीच खींचतान की खबरों के बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

हालांकि, यह बहुत बड़े स्तर पर नहीं होगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक हुई और उसके तुरंत बाद मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नई दिल्ली पहुंचे।


इसके बाद भूपेंद्र चौधरी बुधवार को प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, चौधरी को पीएम की ओर से मिलने के लिए कहा गया था। बताया जा रहा है

कि प्रदेश अध्यक्ष ने तमाम सर्वे रिपोर्ट और आकलन के आधार पर पीएम को बताया है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के निराशाजनक परिणाम के क्या मुख्य कारण रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close