साइकिल सवार किसान को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदाकिसान की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

साइकिल सवार किसान को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदाकिसान की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

Wednesday, July 17, 2024 | July 17, 2024 Last Updated 2024-07-17T12:40:44Z
    Share
साइकिल सवार किसान को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा
किसान की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर


सहसवान। बदायूं मेरठ हाईवे अकबराबाद चौराहा के पास साइकिल सवार किसान मंडी समिति से सब्जी बेच कर घर वापिस आ रहा था

जिसको गन्नौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया जिससे साइकिल सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका एक पैर भी कट गया जिसको गंभीर हालत में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी सुनील पुत्र जसपाल 25 वर्ष जो सुबह-सुबह अपने खेत से सब्जी लेकर बेचने मंडी समिति गया था सब्जी बेचकर घर वापस आते


समय सुबह 8:00 अकबराबाद चौराहे के पास ही गन्नौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप U P 38 T 6037 ने साइकिल सवार सुनील को पीछे से टक्कर मारते हुए रौंद ता चला गया जिससे उसका पैर भी कट गया

जिसको गंभीर हालत में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया


 और पुलिस ने पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया जिसका चालक परिचालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close