मौलाना तौकीर राजा के विवादित बयान के बाद हिंदू धर्म गुरुओं ने अपनी तीखी प्रक्रिया व्यक्त की।।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मौलाना तौकीर राजा के विवादित बयान के बाद हिंदू धर्म गुरुओं ने अपनी तीखी प्रक्रिया व्यक्त की।।

Tuesday, July 16, 2024 | July 16, 2024 Last Updated 2024-07-16T15:03:17Z
    Share
।।मौलाना तौकीर राजा के विवादित बयान के बाद हिंदू धर्म गुरुओं ने अपनी तीखी प्रक्रिया व्यक्त की।।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर राजा के द्वारा 21 जुलाई को सामूहिक धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के ऐलान पर बरेली के हिंदू धर्म गुरुओं ने अपनी तीखी प्रक्रिया व्यक्त की है

जिसमें श्री शिरडी साई सर्व देव मंदिर के महतं पंडित सुशील पाठक के द्वारा मौलाना तौकीर रजा के इस एलान पर अपना विरोध प्रकट किया है ।उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में मौलाना तौकीर रजा का इस तरह का ऐलान कहीं ना कहीं बरेली मंडल की शांति को भंग करने की एक साजिश का हिस्सा है, उनका कहना है

कि मौलाना तौकीर राजा हमेशा से ही अशांति फैलाने वाले बयानों को जारी करते हैं जो धर्म परिवर्तन का ऐलान किया है। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही जिला प्रशासन से पं सुशील पाठक ने अपील की ,


कि वह मौलाना तौकीर राजा के खिलाफ 23 के युवक युवतियो के धर्म परिवर्तन करवाने के मामले में कडी से कड़ी कार्रवाई करें और प्रशासन से अपील की है कि मौलाना तौकीर रजा को इस आयोजन की परमिशन न दें ।

साथ ही योगी सरकार से मौलाना तौकीर रखा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ।इसी क्रमांक में करणी सेना के पदाधिकारियों के द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई।।

मौलाना तौकीर राजा के सामूहिक धर्म परिवर्तन के ऐलान के मामले पर बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का कहना है कि सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट को एक कार्यक्रम आयोजन के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया गया है ।जिसकी जांच पुलिस और एल आई यू के द्वारा की जा रही है इसकी जांच के बाद आख्या प्रेषित की जाएगी।

 21 जुलाई को तौकीर राजा ने हिंदुओं के सामूहिक धर्म परिवर्तन और निकाह का ऐलान किया है ।योगी सरकार के द्वारा किसी भी हालत में इस कार्यक्रम के लिए परमिशन नहीं दी जाएगी। इस बार भी सावन के महीने में तौकीर राजा ने बरेली को आग में झोंकने का प्रयास किया तो उनके साथ शक्ति से पेश आया जाएगा।

 अपने बयानों पर काबू न करने और सभी के ऊपर आरोप लगाने वाले तौकीर रजा ने एक बार फिर से पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का कहना है कि बरेली जनपद के निवासियों को अस्वसत करती है कि किसी भी सूरत में शहर व जिले की शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।अगर किसी ने भी ऐसा प्रयास करने की कोशिश की तो पुलिस उसके साथ पूरी शक्ति और ताकत के साथ पेश आएगी।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close