शिक्षामित्रों के संयुक्त मोर्चा ने जिलाधिकारी महोदय संभल के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को अपनी मांगों को लेकर सोपा ज्ञापन
शिक्षामित्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि आज सभी संगठनों ने एक होकर आज दिनांक 25 जुलाई को संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में शिक्षामित्र काला दिवस के रूप में मनाया
और आज अपने स्कूलों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया 25 जुलाई 2017 को हमारा समायोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निरस्त किया गया था तब से आज तकशिक्षामित्र 10000 में अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है
जो की महंगाई को देखते हुए बहुत ही कठिन है सरकार द्वारा 2017 से आज तक शिक्षामित्र मानदेय में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है जबकि लगातार संगठनों द्वारा सरकार से मांग की गई है इस बीच हमारे बहुत से साथी इस संसार से शिक्षामित्र समाज को छोड़कर मृत्यु को प्राप्त हो गए हैं,
उन सभी को साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहजोई पर एकत्र होकर दोपहर 3 बजे भगवंतपुर वाली देवी के पार्क के निकट डीएम कार्यालय बहजोई में एक शोक सभा का आयोजन किया गया,
और इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम संबोधित ज्ञापन आदरणीय अपर जिलाधिकारी महोदय संभल के माध्यम से प्रेषित किया गया
अपर जिला अधिकारी महोदय ने सभी संगठनों को अवगत कराया की माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेज कर सभी संगठनों को अवगत करा दिया जाएगा।
अशोक कुमार यादव जिला अध्यक्ष शिक्षामित्र शिक्षक संघ ने बताया की सरकार कि हट धर्मिता के आगे शिक्षामित्र आत्महत्या करने पर मजबूर है, शिक्षामित्र अब आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है
यदि सरकार ने समय रहते हमारा सम्मान हमें वापस नहीं किया तो लखनऊ में बड़े जन आंदोलनके रूप में शिक्षामित्र समाज एकत्रित होकर आर पार की लड़ाई लड़ेगा।
गिरीश यादव जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ,
अशोक कुमार यादव जिला अध्यक्ष शिक्षामित्र शिक्षक संघ,
श्रीराम सैनी जिला अध्यक्ष, आदर्श वेलफेयर उमेश कुमार, शोली महामंत्री, पदम सिंह यादव, नेपाल सिंह यादव, गुरु नानक, जय नारायण सिंह, वीर वाला, मधुबाला,
जिला महामंत्री मोहित शर्मा, मदन लाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष,
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश शर्मा, यशपाल यादव, फरहत अली खान,मुनेश कुमार, सतपाल यादव, कमलेश,रूप किशोर, नरेश चंद्र, अजय, धर्मपाल यादव,
जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप चौधरी , इफ्तेखार अली उपाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता उपाध्यक्ष, मयंक शर्मा जिला प्रवक्ता, कल सिंह जिला मीडिया प्रभारी, हरीराज संगठन मंत्री, ज्योति शर्मा जिला सचिव, मिथिलेश तहसील प्रभारी संभल,
लीना शर्मा तहसील प्रभारी चंदौसी, राजेंद्र सिंह यादव तहसील प्रभारी गन्नौर एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष ब्लाक कार्यकारिणी