संवाददाता सुमित कुमार
सड़क हादसे में बरेली के दो कांवड़ियों को मौत, दो घायल
अफजलगढ़
बिजनौर बरेली। डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे शेरगढ़ के बाइक सवार दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार दो अन्य शिवभक्त घायल हो गए। कांवड़ियों की मौत के बाद कांवड़ यात्रा बीच रास्ते से ही बरेली लौट आई।
शेरगढ़ थाने के पनबड़िया गांव निवासी 30 शिवभक्तों का जत्था डाक कांवड़ लाने हरिद्वार जा रहा था। कुछ शिवभक्त सात बाइकों पर सवार थे,
जबकि कुछ डीसीएम में। शुक्रवार तड़के बाइक सवार शिवम गंगवार (25) पुत्र नरेंद्रपाल और अखिलेश (26) पुत्र ओमप्रकाश हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर आसफाबाद चमन के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही शिवम अखिलेश बराबर में चल रही स्कूटी पर जा गिरे। इससे स्कूटी सवार उत्कृष्ट (30) और रामबहादुर (27) भी चोटिल हो गए। उन्हें अफजलगढ़ सीएचसी लाया गया। जहां शिवम और अखिलेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
अखिलेश के पिता ओमप्रकाश गांव के प्रधान है। शिवम का बड़ा भाई जेंद्रपाल तथा अखिलेश का तहेरा भाई अमित भी साथ में कांवड़ लेने जा रहे थे।
घटना के बाद दोनों का रो रोकर बुरा हाल था। अन्य कांवड़ियो की आंखें भी नम हो गईं। एएसपी धर्म सिंह मार्छाल और सीओ अंजनी कुमार,