शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

Monday, July 22, 2024 | July 22, 2024 Last Updated 2024-07-22T15:20:22Z
    Share
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

आकांक्षात्मक विकास खंड से संबंधित इंडीकेटर पर संबंधित अधिकारी दें विशेष ध्यान।

 संभल/ बहजोई, जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।    
    जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत की अध्यक्षता में तहसील गुन्नौर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया।

        संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।


संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय

अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।


       जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत 55 स्वयं सहायता समूहों को बैंक शाखाओं द्वारा प्रति समूह 1.5 लाख रुपये के स्वीकृत ऋण पत्रों का स्वय सहायता समूहों को वितरित किया तथा राष्ट्रीय खाध सुरक्षा मिशन एवं दलहन विकास योजना के अन्तर्गत 10 किसानों को बाज़रा
 का बीज तथा 10 किसानों को उड़द के बीज का वितरण किया। आज तहसील गुन्नौर में 93 शिकायतें आयीं जिनमें से 05 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष के लिए संबंधित को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।


जिलाधिकारी ने तहसील परिसर का भी निरीक्षण किया तथा नायब तहसीलदार कोर्ट, कम्पयूटर कक्ष, जलपान गृह कक्ष तथा पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया तथा जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए

कहा कि परिसर में साफ़ सफाई कराना सुनिश्चित करें तथा कक्षों की मरम्मत तथा पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील रोड़ पर साफ़ सफाई एवं स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर भी निर्देशित किया। 
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरन्नुम रजा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, उप जिलाधिकारी गुन्नौर दीपक चौधरी, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर,तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close