विधार्थी परिषद की नगर ईकाई उसावां का हुआ गठन
शिवम ठाकुर अध्यक्ष एवं आदित्य गुप्ता नगर मंत्री निर्वाचित।
उसावां: मगंलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का गठन किया गया । इस कार्यक्रम में विभाग संयोजक हरिमोहन सिंह का प्रवास रहा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
कहा कि विद्यार्थी परिषद ने 1948 से ही राष्ट्र के लिए अपनी सनातन संस्कृति के साथ समाज की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता के साथ काम करने का संकल्प लिया है । राष्ट्र के पुनर्निर्माण को लेकर विद्यार्थी परिषद ने देश को कई
समस्याओं से आंदोलन के माध्यम एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाधान देने में सफलता हासिल की है। जिला सह संयोजक अतुल गुप्ता ने विगत एक वर्ष में संगठन द्वारा सामाजिक,
शैक्षणिक मुद्दों को लेकर किए गए संघर्ष का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। नगर मंत्री आदित्य गुप्ता ने अतिथियों का परिचय कराने के बाद गत वर्ष की कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी ।
विभाग संयोजक हरिमोहन सिंह ने नवीन नगर इकाई गठित करते हुए करते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप में शिवम ठाकुर और नगर मंत्री आदित्य गुप्ता को मनोनीत किया।
हरिमोहन सिंह ने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। नवीन कार्यकारणी में शिवम् ठाकुर को अध्यक्ष, मधुर जी नगर उपाध्यक्ष, आदित्य गुप्ता नगर मंत्री,यश गुप्ता नगर सह मंत्री,